फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yoga done with mind so that mind and mind remain healthy

मनोयोग से किया योग ताकि मन-मन रहें निरोग

Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga done with mind so that mind and mind remain healthy
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन हुआ। इस वर्ष उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मानवता के लिए योग थीम पर शहर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में लोग शामिल हुए। ऐसे ही नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज, स्कूलों, पार्क, तहसील, ब्लाक और ग्राम पंचायतों समेत विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल समेत करीब चार हजार लोगों ने योग किया।
विज्ञापन

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। इस उपभोक्तावादी समाज में जीवन में निराशा, अवसाद और बीमारियां लगातार घर करती जा रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया बल्कि जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनपद के योग प्रशिक्षक रूद्र तिवारी, नम्रता तिवारी, धीरज एवं जय प्रकाश ने सामूहिक प्रार्थना के बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनन्द विद्यार्थी ने किया। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सती अनुसुइया ग्रामोत्थान सेवा समिति मेदनीपुर द्वारा सती अनसूया शिक्षा निकेतन में पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक मृत्युंजय यादव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों के साथ कुछ अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 145 पुरुष एवं 109 महिलाएं सहित कुल संख्या 254 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में छात्र-डाक्टरों ने किए आसन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज में सुबह 6 बजे से योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कालेज के प्राचार्य डा. आनंद मिश्रा समेत सीनियर रिसर्चर और जूनियर रिसर्चर, एमबीबीएस के छात्र समेत 150 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक विपिन सिंह ने योगाभ्यास कराया। शिविर में आठ साल के नंदिश का योगाभ्यास आकर्षण का केंद्र भी बना। जिसने कई तरह के आसान कर लोगों को चकित भी किया। प्राचार्य ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से कालेज में 100 लोगों की उपस्थिति में योगाभ्यास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर में कर्मचारी, छात्र और अन्य लोगों की उपस्थिति में आयोजन किया गया।
स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग असरदार
गाजीपुर। जनपद न्यायालय के प्रांगण में प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्र प्रकाश तिवारी ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रभारी जनपद न्यायाधीश की ओर से बताया गया कि योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार है। इसी क्रम में जिला कारागार में कामायनी दूबे ने रिबन काटकर योग दिवस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, उप कारापाल कमल चंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गंगा घाटों पर किया गया योगाभ्यास
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से विकास खंड रेवतीपुर, सदर, सैदपुर, करंडा में घाट पर योग आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर योग कर हमारे जीवन में गंगा और योग कितना महत्वपूर्ण है इसका संदेश देने का प्रयास किया गया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग से शरीर, मन एवं भावनाएं संतुलित रहती हैं। हमारे जीवन में योग एवं गंगा दोनों का ही महत्व है। गंगा जहां मोक्षदायिनी है वहीं योगाभ्यास सर्वोच्च सत्य के ज्ञान के लिए तैयार करता है।
आमघाट में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
शहर के सहकारी कालोनी स्थित आमघाट में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों समेत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हमजो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच रही है और मई 2014में सत्ता-प्राप्त करने के बाद अपने को जनसेवक के रूप में देश कीजिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 2015में पहली बार ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में पूरे विश्व में मनाने के लिए घोषित किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा गांधी पार्क में होरहे सुंदरीकरण पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम पतंजलि समूह एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षकबृजेन्द्र कुशवाहा ने योगाभ्यास कराया।
विधायक ने किया वस्त्र और मिठाई का वितरण
जमानिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमानिया क्षेत्र के विधायक ओम प्रकाश सिंह की ओर से मलिन बस्ती, झुग्गी झोपड़ी और गरीबों के बीच नये वस्त्र और मिठाई वितरित कराया गया। विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने जमानिया के आस-पास इसका वितरण किया। उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादियों की परंपरा झुग्गी झोपड़ी गरीब असहाय लोगों को नये वस्त्र का वितरण करने की रही है। हर वर्ष योग दिवस के अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर यह कार्य किया जाता है। कहा कि वर्तमान सरकार योग कम उसकी ब्रांडिंग अधिक कर रही है। हर चीज का बाजारीकरण किया जा रहा है। जो गलत है। गरीब के पेट में अनाज रहेगा तभी योग करेगा और उसका मन लगेगा।
छात्र-छात्राओं में दिखा जबर्दस्त जोश
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग-शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने करते हुए कहा कि योग केवल एक क्रिया मात्र नहीं है बल्कि स्वस्थ और आनंदित, जीवन को शांत एवं सुखमय बनाने की एक विद्या है।योग शिविर में 28 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी कैडेट्स, प्रज्ञा रेंजर, छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र राजोरिया ने उपस्थितजनों को योग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में बैंक के 115 अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के 95 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। वहीं भारत विकास परिषद गाजीपुर और महिला पतंजलि योग समिति की ओर से लंका मैदान के पूर्वी छोर स्थित पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। परिषद की पूर्व महिला संयोजिका व महिला पतंजलि जिला प्रभारी अनीता यादव ने पूरे प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराया।

स्कूल-कॉलेज में हुए आयोजन
नंदगंज में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज व सावित्री एजुकेशनल ग्रुप के सभागार में शिक्षक, शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने योग किया। वहीं सादात में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के बैनर तले मां काली आदर्श आईटीआई कालेज शिशुआपार और समता इंटर कालेज सादात में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ, एनसीसी के कैडेटों, शिक्षकों, अभिभावकों, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों, नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित दर्जनों महिला-पुरूषों ने शिविर में हिस्सा लिया। भीमापार में योग कराते हुए आप जीवन भर योग कराते हुए कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर के शिक्षक विनय कुमार यादव ने कहा कि योग से के कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed