{"_id":"6a84bb0ecc115aa5ca0aa6a4","slug":"wrestler-jagjivan-emerged-victorious-in-the-competition-by-winning-three-consecutive-bouts-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-158361-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रतियोगिता में लगातार तीन मुकाबले जीतकर अव्वल रहे पहलवान जगजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रतियोगिता में लगातार तीन मुकाबले जीतकर अव्वल रहे पहलवान जगजीवन
बहलोलपुर गांव के महुआ बाबा मंदिर के अखाड़े में दांवपेंच लगाते पहलवान। संवाद
Link Copied
सुहवल। क्षेत्र के बहलोलपुर स्थित महुआ बाबा मंदिर परिसर में मंगलवार को ग्रामीण स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बहलोलपुर के पहलवान जगजीवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों के दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
जगजीवन ने अपने पहले मुकाबले में सरैया के लौहर को पटखनी दी। इसके बाद उन्होंने कासिमपुर के अरविंद और फिर सरैया के अर्जुन को चित कर लगातार तीन मुकाबले अपने नाम किए। अन्य मुकाबलों में बहलोलपुर के अभिषेक ने सरैया के दीपेश को, सरैया के सनी ने ताड़ीघाट के चंदन, कासिमपुर के बलवंत ने बहलोलपुर के अभिषेक, ताड़ीघाट के गोलू ने कासिमपुर के बलवंत, अजीत ने विकास, सरैया के सूर्या ने बहलोलपुर के पीयूष तथा रामभरोसे ने प्रेम को पटखनी दी। विकास और शेरू तथा उपेंद्र और राजू के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। इससे पहले बजरंग अखाड़ा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी राजाराम यादव ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में रामदयाल उर्फ बबलू यादव, पवन यादव, अभिषेक, आशुतोष, आशीष, आदित्य, राहुल, वीरू, रविकांत, रजिंदर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में गोलू यादव निर्णायक रहे और राकेश यादव ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।