फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worshiping Lord Bholenath by performing Jalabhishek

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर किया पूजन-अर्चन

Mon, 16 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Lord Bholenath by performing Jalabhishek
जखनियां स्थित सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पर चातुर्मास महनुष्ठान के तहत रुद्राभिषेक पूजन करते वै? - फोटो : GHAZIPUR
सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव के सामने मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन और शिव भक्तों के हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर शहर के मिश्रबाजार, ददरीघाट, चीतनाथ एवं बड़ा महादेवा के साथ ही अन्य शिव मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की धूम रही। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे। शिवभक्तों ने बेलपत्र , दूब, शमीपत्र, नीलकमल, आक, मदार आदि अर्पित कर जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार प्रसिद्ध महाहर धाम में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए दर्शन-पूजन किया गया। भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद भक्तों ने अन्य देवी-देवताओं का भी दर्शन कर पूजन किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा जमानिया, रेवतीपुर, भांवरकोल, सादात, कासिमाबाद, औड़िहार, सुहवल, जखनिया, दिलदारनगर, मौधा, दुबिहा, सेवराई, करंडा, देवकली, दुल्लहपुर, मनिहारी, जंगीपुर, बिरनो आदि क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों पर शिव भक्तों ने सावन के अंतिम सोमवार पर देवाधिदेव का दर्शन-पूजन कर परिवार के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed