{"_id":"68628e214f727e255c013c18","slug":"women-were-given-self-defense-training-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मिशन अपराजिता; महिलाओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, सिखाया बचाव का बताया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मिशन अपराजिता; महिलाओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, सिखाया बचाव का बताया तरीका
Mon, 30 Jun 2025 06:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:47 PM IST
सार
हेयरपिन, पेन, हेयरक्लिक के सहारे अपना बचाव करने का तरीका सिखाया गया। इस दौरान इन्हें खास ट्रेनिंग दी गई और आत्मरक्षा का गुर सिखाया गया।
विज्ञापन
स्कूल छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोई हमला करे तो डरें नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बनाए रखें। उसके शरीर के कमजोर हिस्से पर किक या पंच जड़ें। यही नहीं, बालिकाएं अपने हेयरपिन, पेन, हेयरक्लिक के सहारे भी अपने आप को हमलावर की गिरफ्त से बचा सकती हैं। ये टिप्स बंधवा स्थित मांउट जी लिट्रा स्कूल में सोमवार को अमर उजाला फांउडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने दिया।
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाया। छात्राओं को सबसे पहले सेल्फ डिफेंस के बारे में बताने के साथ ही उनको वार्म-अप कराया। इसके बाद प्रशिक्षक ने छात्राओं को पंच, किक, अटैक और डिफेंस आदि के तरीकों का प्रदर्शन कर दुश्मन पर काबू पाने के गुर सिखाया।
विज्ञापन