फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women troubled by waterlogging surrounded the MLA

Ghazipur News: जलभराव से परेशान महिलाओं ने विधायक को घेरा

Wed, 25 Mar 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women troubled by waterlogging surrounded the MLA
विद्युत उपकेंद्र सेवराई परिसर में मौजूद बिजली कटौती से परेशान क्षेत्र की महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम से भाग लेने के बाद बाहर निकलते वक्त मंगलवार को महिलाओं ने जखनिया विधायक बेदी राम का घेराव किया। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के गुस्से को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही जखनिया एसडीएम अतुल कुमार को फोन करके समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा गांव की प्रियंका देवी, बतासी, कालिंदरी, रीता, विजयावती, शुशीला, घनपतिया, पतिराजी देवी, सुमरी, माया पाल, लक्ष्मी, उषा, सुखिया आदि महिलाओं ने विधायक का घेराव करते हुए कहा कि उनके यहां जलभराव की समस्या वर्षों से बनी हुई है।
विज्ञापन

कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर वक्त केवल आश्वासन ही मिला। जलभराव से जिंदगी नारकीय हो गई है। महिलाओं का कहना है कि 10 वर्षों से जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो चुका है। विधायक बेदी राम ने सैदपुर एसडीएम अतुल कुमार को फोन पर समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही। इस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed