{"_id":"66e2c841b89953030105ef9d","slug":"women-travel-by-train-from-ghazipur-to-collect-grass-for-animals-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के इस जिले में घास काटने चार स्टेशन दूर जाती हैं महिलाएं, ऐसे तय करती हैं अपना सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के इस जिले में घास काटने चार स्टेशन दूर जाती हैं महिलाएं, ऐसे तय करती हैं अपना सफर
Thu, 12 Sep 2024 04:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 10 ऐसी महिलाएं हैं, जो पशुओं के लिए चारा लाने चार स्टेशन दूर जाती हैं। रोजाना ट्रेन में सवार होकर घाट काटने के लिए जाती हैं।
विज्ञापन
ट्रेन से घास लेकर जाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर सिटी स्टेशन के समीप इलाके की करीब 10 महिलाएं रोजाना जौनपुर जाने वाली मेमू से सफर करती हैं। ये महिलाएं पशुओं के लिए घास काटने के लिए चार स्टेशन दूर बसूचक जाती हैं। हालांकि ये महिलाएं टिकट नहीं खरीदती हैं।
विज्ञापन
महिलाएं सुबह 6.20 बजे मेमू ट्रेन पर गाजीपुर सिटी स्टेशन से बिना टिकट के सवार हो जाती हैं। इसके बाद जौनपुर से वापसी में 11.12 बजे आने वाली मेमू के पहुंचने से पहले ही कई गट्ठर घास काटकर स्टेशन पहुंच जाती हैं। ट्रेन के बसूचक पहुंचते ही घास को ट्रेन पर रखकर चढ़ जाती हैं। इसके बाद नंदगंज, सहरी, आंकुशपुर के बाद गाजीपुर सिटी स्टेशन तक खुद आती हैं।
विज्ञापन
महिलाएं स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही चलती ट्रेन से घास के गट्ठर को गिरा देती हैं। बता दें कि यह स्थिति बारिश होने के चलते बनी है। महिलाओं का कहना है कि हर बार बारिश के मौसम में उन्हें ऐसा करना पड़ता है। कहती हैं कि वे जब कोयले से ट्रेन का इंजन चलता था, तब से बारिश के मौसम में ट्रेन से घास के लिए यात्रा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन