फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women teachers should raise their voices against exploitation: Sulochana Maurya

शोषण के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाए महिला शिक्षक : सुलोचना मौर्य

Sun, 13 Apr 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women teachers should raise their voices against exploitation: Sulochana Maurya
जिला पंचायत सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का अधिवेशन हुआ। इस मौके पर महिला शिक्षकों ने शिक्षा, समानता और गरिमा के लिए संघर्ष पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि महिला शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभा रही है। अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को मिलकर समाधान खोजना होगा। कहा कि महिला साथियों को जब भी महसूस हो कि उनका शोषण किया जा रहा है तो वे मुखरता से आवाज उठाए। जिला महामंत्री सुप्रिया जायसवाल ने महिला शिक्षक संघ के गठन के उद्देश्य की जानकारी साझा की l इसके पहले गीत रितु श्रीवास्तव और सरोज भारती ने प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस माैके पर जमानिया की ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गायत्री राय, रिंपू सिंह, माया सिंह, माया यादव, गीता वर्मा, वीणा दुबे, रोहिणी राय, पूनम सिंह, उषा गौतम, सीमा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed