{"_id":"42aa6d7202bd996e3d61d31484285a1f","slug":"women-s-commission-members-heard-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी व्यास की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह में बुधवार को महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सात मामले प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर भिक्खीचौरा निवासी गीता सिंह को गांव विद्यालय के प्रधानाचार्य से सूचना का अधिकार जानकारी की मांग पर अनुचित भाषा का प्रयोग किए जाने की शिकायत की। इस पर मीनाक्षी व्यास ने संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।
उन्होंने पारिवारिक झगड़े से उत्पीड़ित नोनहरा थाना की पूनम यादव के मामले को थानाध्यक्ष को प्रस्तुत करते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने का निर्देश दिया। इस दौरान नलकूप विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इंदू श्रीवास्तव के प्रमोशन का प्रकरण भी उठाया गया।
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न से संबंधित मामला न होने के कारण उन्हें न्यायालय में जाने का सुझाव दिया गया। सैदपुर की अलका विश्वकर्मा एवं आमघाट निवासी शशिबाला श्रीवास्तव का घरेलू उत्पीड़न किए जाने का महिला प्रकोष्ठ में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ग्राम बरईपुर मुहम्मदाबाद के रसोइया प्रकरण के मामले को क्षेत्राधिकारी सदर से विवेचना कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवनाथ त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नूपुर सिंह, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश मिश्र, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज आदि उपस्थित थे।