{"_id":"67e054e2e6aab63acf088328","slug":"women-protested-against-the-liquor-shop-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-129987-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भतौरा गांव में देसी शराब की दुकान पहले से चल रही थी। इस बीच वहां अंग्रेजी शराब की दुकान के आवंटन की सूचना से नाराज 40-50 से अधिक महिलाएं लाठी-डंडा लेकर विरोध-प्रदर्शन करने लगीं। दुकान का सेल्समैन आक्रोशित महिलाओं को देखकर दुकान बंद कर भाग गया। इधर भतौरा-हरिकरनपुर बारा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी को जोड़ने वाली सड़क को महिलाओं ने सुबह 10 बजे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
कर्मनाशा नदी के किनारे बिहार के सीमावर्ती गांव भतौरा-हरिकरनपुर मार्ग पर पिछले पांच साल से देसी शराब की दुकान चल रही है। यहीं पर अंग्रेजी शराब की नई दुकान के आवंटन की जानकारी मिलते ही महिलाएं नाराज हो गई। सुबह करीब 10 बजे भतौरा और हरिकरनापुर गांव की महिलाएं देसी शराब की दुकान का घेराव करते हुए भतौरा-हरिकरनपुर होते हुए बारा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 124 सी को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर दिया। इस बीच सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जाम के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर दुकान हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां शाम होते ही बिहार समेत छह गांवों के लोग एकत्र होकर शराब के नशे में उत्पात मचाते हैं। एक वर्ष पूर्व देसी शराब के सेल्समैन की बिहार के अपराधियों ने शराब तस्करी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप लगाया कि कई बार शराब के नशे में लोग महिलाओं से अभद्रता भी करते हैं। कहा कि इस मार्ग से होकर विद्यालय के लिए छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यहां अंग्रेजी दुकान का आवंटन कर दिया गया है। इससे गांव में शराबियों का उत्पात और बढ़ेगा। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। दुकान हटाने के लिए प्रार्थना पत्र मिला है। कार्रवाई की जा रही है।