{"_id":"5762ee464f1c1be53811c20f","slug":"women-died-due-to-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से महिला की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से महिला की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोनहरा थाना अंतर्गत कमालपुर लोधी गांव में गुरुवार की सुबह इमली की पत्ती तोड़ रही महिला की करेंट लगने से मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने महुंवी चट्टी के पास जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।विरेंद्र शर्मा की पत्नी दुलारी देवी (40 वर्ष) गुरुवार की सुबह इमली की पत्ती तोड़ रहीं थीं। पेड़ के ऊपर से गुजरा बिजली का तार टूटकर पेड़ के उपर गिर गया था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
पेड़ को छूते ही वह करेंट की चपेट में आ गई। झटका लगने से वह टूटकर गिरे तार के ऊपर चली गई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।बिजली विभाग की लापरवाही से हुई इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने यूसुफपुर-नोनहरा मार्ग पर महुंवी चटटी के पास शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। इससे लगभग दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे तहसीलदार बृजमोहन यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा एसडीओ विद्युत से वार्ता करने के बाद मृतक के परिजनों को बिजली विभाग से 4.50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
जाम के समय ग्राम प्रधान जयराम सिंह यादव, झाबर सिंह यादव, विजयशंकर सिंह कुशवाहा, सियाराम सिंह यादव, शिवमंगल शर्मा, अरविन्द शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।