फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women angry over lack of electricity supply handed over leaflet to Tehsildar

Ghazipur News: विद्युत आपूर्ति न होने से आक्रोशित महिलाओं ने तहसीलदार को सौंपा पत्रक

Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women angry over lack of electricity supply handed over leaflet to Tehsildar
सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव के भदौरा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 15 निवासी दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने बीते चार-पांच दिनों से बिजली न आने की समस्या को लेकर बुधवार को तहसीलदार रामजी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर तहसीलदार ने एसडीओ को जल्द समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सेवराई गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी मीना देवी, चिंता देवी, शिवकुमारी, ज्योति, बेचना आदि ने तहसीलदार रामजी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि बीते पांच से छह दिनों से मुहल्ले में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे हम सभी गृहणियाें और मुहल्लेवासी काफी परेशान है। आरोप लगाया कि बार-बार बिजली में फॉल्ट आने की वजह से संबंधित लाइनमैन को बुलाना पड़ता है और वह जब आता है तब बार-बार पैसे की मांग करता है। महिलाओं ने तहसीलदार रामजी से जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार रामजी ने बताया कि महिलाओं के द्वारा बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है। बिजली विभाग के एसडीओ को फोनकर जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed