फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   womans wins on three seats

तीन सीटों पर आधी आबादी ने लिखी इबारत

Sat, 11 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में  आधी आबादी ने दमदारी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पहले सात विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में झूमकर मतदान करते हुए जहां पुरुषों को पीछे छोड़ दिया वहीं तीन विस सीटों पर जीत दर्ज कर उन्होंने कामयाबी का परचम लहराया है। इस तरह से अब तक पांच महिला उम्मीदवारों को  जनता ने अवसर प्रदान किया हैै। इसमें दो ने प्रदेश मंत्रीमंडल का प्रतिनिधित्व भी किया है।
विज्ञापन


जिले में इस विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न विस सीटों से 39 महिला उम्मीदवार ताल ठोंक चुकी हैं। सबसे पहले चुनाव में वर्ष 1952 में लक्ष्मी देवी ने बतौर निर्दल प्रत्याशी किस्मत आजमाई थी। इसके बाद वर्ष 1957 में एक, 1962, 1985 एवं 1989 में दो-दो महिला प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। वर्ष 1991 के विस चुनाव में विभिन्न सीटों पर चार उम्मीदवारों जहूराबाद से कमला, जमानिया से शारदा चौहान तथा गाजीपुर से उमा पांडेय एवं जैबुननिशा ने चुनाव लड़ा था। इस दौरान भाजपा की शारदा चौहान के हाथ बाजी लगी थी। उन्हें मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


 वर्ष 1993 में चार तथा वर्ष 1996 में पांच महिला उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी। इस चुनाव में जमानिया से भाजपा से शारदा चौहान, गाजीपुर से ओमकला, जखनिया से निर्दल शारदा, सादात से निर्दल ऊषा तथा यहीं से श्यामा ने जोर आजमाइश की थी। वर्ष 2002 में 5 तथा वर्ष 2007 में सबसे ज्यादा सात महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इस दौरान गाजीपुर से सपा से शादाब फातिमा विजयी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्ष 2012 में छह महिला उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। इस वर्ष जहूराबाद से सपा की शादाब फातिमा निर्वाचित ही नहीं हुई बल्कि उन्हें प्रदेश मंत्रीमंडल में भी शामिल किया गया। इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में आधी आबादी ने नई इबारत लिखी है। विभिन्न विस सीटों पर छह महिला प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ने के बाद तीन उम्मीदवारों के हाथ बाजी लगी। इनमें गाजीपुर से भाजपा की डा. संगीता बलवंत, इसी पार्टी की मुहम्मदाबाद से अलका राय तथा जमानिया से सुनीता सिंह बाजी मारने में कामयाब रहीं।


सुनीता, संगीता और अलका जीतींः गाजीपुर(ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन महिलाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा था। इन महिलाओं को आधी आबादी ने हाथों-हाथ लिया और तीनों ने जीत दर्ज की। जीतने वाली तीनों महिला उम्मीदवारों में मुहम्मदाबाद सीट से अलका राय, सदर सीट से डा. संगीता बलवंत तथा जमानिया सीट से सुनीता सिंह शामिल हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में देखा जाए तो महिला वोटरों ने पुरुषों से आगे रह कर मतदान करने का काम किया है। सदर विस क्षेत्र में महिला वोटरों की संख्या 154545 है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटर 177088 तथा मुहम्मादाबाद विधानसभा में कुल महिला वोटरों की संख्या 177000 है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed