फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman's body found wrapped in plastic in a locked box

Ghazipur News: ताला बंद बक्से में प्लास्टिक से लपेटा मिला महिला का शव

Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found wrapped in plastic in a locked box
मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी भवानीपुर गांव स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मऊ-गाजीपुर फोरलेन पर एक चाय-पान दुकान के पास पटरी पर हत्याकर ताला बंद बक्से में रखा एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव सोमवार को मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। यहीं नहीं पैर और चेहरे को सटाकर पूरे शरीर को प्लास्टिक से लपेटा गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है। सफलता नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। मऊ-गाजीपुर फोरलेन पर सुबह गांव के लोग मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें भवानीपुर गोदाम के पास एक चाय-पान की दुकान के सामने सड़क पटरी पर एक तालाबंद नया बक्सा दिखाई पड़ा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद ताला तोड़कर बक्से को खोला तो देखा कि एक महिला का शव है, जिसके चेहरे और पैर को सटाकर पूरा शरीर प्लास्टिक से लपेटा हुआ है। पुलिस शव को लेकर थाने आई और शिनाख्त में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को सुरक्षित रखने के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बक्से में मिला है। मृतका नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच तोड़ा गया ताला
मरदह। कंसहरी भवानीपुर गांव स्थित सड़क किनारे पटरी पर मिले तालाबंद बक्से की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन करने के बाद वीडियोग्राफी के जरिए ताला तोड़ा गया। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों एवं सोशल मीडिया का सहारा ले रही है, जिससे पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed