फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman's Body Found on Railway Tracks Police Launch Investigation

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman's Body Found on Railway Tracks Police Launch Investigation
भीमापार। सैदपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव के पास औड़िहार-गोरखपुर रेलवे लाइन पर एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सोमवार सुबह शव की पहचान कनेरी गांव निवासी 55 वर्षीय सविता के रूप में हुई। थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार, सविता रविवार शाम करीब छह बजे घर से पास स्थित बौरवा बाजार में सामान लेने के लिए निकली थीं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार भोर में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी बाद में सविता के रूप में पहचान हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति लालजी मुंबई के ठाणे क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। सविता अपने पीछे तीन बेटियों और दो बेटों सहित पांच संतानों को छोड़ गई हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी की शादी 23 जून को तय थी। बताया कि पति लालजी के अनुसार सविता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed