फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman wanted in brother-in-law's murder arrested

Ghazipur News: जेठ की हत्या के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Woman wanted in brother-in-law's murder arrested
बीच बचाव करने पर जेठ पर किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में जेठ की हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी को पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
बीते दो मार्च को नवली गांव के दलित बस्ती निवासी राधेश्याम छोटे भाई अंबिका राम से पारिवारिक मसलों पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई की पत्नी मीना मौके पर पहुंची और अपने पति से किसी बात को लेकर उलझ गई। यह देख बड़े भाई राधेश्याम ने झगड़ा करने से मना किया और साथ ही बीच- बचाव करने लगे थे। यह बात महिला को नागवार लगी। इसी बीच अचानक महिला ने दांत से जेठ की अंगुली कांट लिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत महिला को धक्का दे दिया था।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित महिला जेठ के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दी थी। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में भदौरा सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान घायल राधेश्याम राम (62) की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। साथ ही इस घटना के बाद नवली गांव के ग्रामीणों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस घटना के बाद मृतक की पुत्री सुनीता देवी ने आरोपी महिला चाची मीना के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि वृद्ध की मौत के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed