फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman gets seven years imprisonment for rape conspiracy

Ghazipur News: दुष्कर्म की साजिश में महिला को सात वर्ष की कैद

Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman gets seven years imprisonment for rape conspiracy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने बृहस्पतिवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के साजिश में गांव के ही एक महिला को सात वर्ष की कड़ी कैद के साथ पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
अभियोजन के अनुसार नौ अक्तूबर 2014 को जमानिया कोतवाली के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दिया कि वह अपनी छोटी पुत्री को लेकर गाजीपुर गई थी। बड़ी पुत्री को पड़ोस की महिला संगीता के घर छोड़कर गई थी। रात में आरोपी संगीता ने अपने रिश्तेदार को बुलाकर पुत्री को कमरे में बंद कर दिया। उसने पुत्री साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन घर आने पर पुत्री ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया। आरोपी किशोर अपचारी घोषित हो गया और उसकी पत्रावली अलग कर किशोर न्याय बोर्ड को भेजा गया। आरोपी महिला संगीता का विचारण शुरू हुआ। अभियोजन की तरफ से कुल आठ गवाह पेश किया गया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने सजा सुनाते हुए आरोपी संगीता यादव को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed