फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman files FIR against two individuals, including her husband

Ghazipur News: महिला ने पति सहित दो पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman files FIR against two individuals, including her husband
बरेसर। थाना क्षेत्र की परसुपुर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को पति सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता मंशा देवी ने तहरीर देकर बताया कि बीते 27 अप्रैल की सुबह पति राजेश राजभर व देवर बबलू राजभर मारपीट कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर मायके पहुंचाने लगे। मना करने पर पति और देवर फावड़े से काटकर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर बीच- बचाव किया। दोनों ने मिलकर पुत्र को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता मंशा देवी की तहरीर पर पति व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed