फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies due to snake bite

सर्पदंश से महिला की मौत

Mon, 23 Mar 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to snake bite
सर्प के डसने से महिला की मौत
विज्ञापन

खाना बनाने के उपला निकाल रही थी पूनम,
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में रविवार की देर शाम सर्प ने एक महिला को डस लिया। परिवार के लोग पहले उसे झाड़-फूंक के लिए गहमर में स्थित बक्कस बाबा के स्थान पर ले गए। सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर किया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी शशिकांत कुशवाहा की पत्नी पूनम (40) रविवार की देर शाम करीब सात बजे खाना बनाने के लिए उपला निकाल रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया, जिससे बेहोश होकर गिर पड़ी। जब काफी देर बाद भी वह उपला लेकर झोपड़ी से वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे देखने के लिए गए तो देखा कि वह बेहोश जमीन पर गिरी थी। पास-पड़ोस के लोगों के साथ परिजन आनन-फानन में उसे गहमर में स्थित बक्कस बाबा के स्थान पर ले गए। यहां पर झाड़-फूंक के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ तो जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजन शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। लोग चीख-पुकार करने लगे। मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

(फोटो भी)
इनसेट
रो-रोकर बेहाल थे बच्चे
सुहवल। मृतका पूनम का पति शशिकांत कुशवाहा मंदबुद्धि का है। इसलिए पूनम गरीबी के बीच मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह से चार बच्चों, पति के साथ ही सास का भरण-पोषण करती थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत से बच्चे रेखा, रिंकी, पिंकी, पुत्र दीपक सहित सास सुमंगली रो-रोककर बेहाल थी। गम के बीच लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। दुखी मन से ग्रामीण घटना की चर्चा करते हुए कहते रहे कि बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed