फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after being hit by train in Ghazipur Who left house for visit Kamakhya temple

लापरवाही पड़ी भारी: गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मां कामाख्या मंदिर जाने के लिए निकली थी

Sun, 13 Aug 2023 05:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के गहमर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।  महिला मां कामख्या मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by train in Ghazipur Who left house for visit  Kamakhya temple
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला मां कामख्या मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मची रही।

विज्ञापन


वाराणसी जनपद के छित्तूपुर भोजूबीर निवासी उमा देवी (55) पत्नी रामलाल पड़ोस की एक महिला के साथ मां कामाख्या के दर्शन के लिए पैसेंजर ट्रेन से गहमर आ रही थी। पैसेंजर ट्रेन गहमर स्टेशन से पहले लूप लाइन में खड़ी हो गई। महिला ट्रेन से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पर पहुंची जीआरपी ने शव को मर्चरी हाउस भेजवा दिया। इधर उमा देवी के परिवार के लोग भी रोते- बिलखते मर्चरी हाउस पहुंच गए। जीआरपी प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि मृतका के परिजनों को बुलाया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed