फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman burnt to death due to gas cylinder leak

गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग से झुलसकर महिला की मौत

Thu, 02 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death due to gas cylinder leak
सिहोरी गांव में आग में जलकर महिला की मौत की सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस और गांव के लोगों की भी? - फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज । थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। हादसे में एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त परिवार को कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इलाके के सिहोरी गांव निवासी मुन्ना पासी स्थानीय पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। उसका पुत्र प्रद्युम्न धान की रोपाई के लिए खेत की सिंचाई कर रहा था। घर पर ललिता देवी अकेले थी। वह खाना बना रही थी। इसी बीच सिलिंडर से गैस रिसाव होने के चलते आग लग गई। शोर मचाने पर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते विवाहिता की मौत हो चुकी थी। साथ ही अगलगी की घटना में फ्रिज, कपड़ा, बेड और घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य शव देखकर बिलखने लगे । मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है, इसमे एक पुत्री और एक पुत्र की शादी हो चुकी है।

सिहोरी में आग से जलकर दम तोड़ने वाली मृतिका ललिता का फाइल फोटो।

सिहोरी में आग से जलकर दम तोड़ने वाली मृतिका ललिता का फाइल फोटो।- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed