फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman accused of robbery and molestation, case against five

Ghazipur News: महिला ने लूट और छेड़खानी का लगाया आरोप, पांच पर मुकदमा

Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of robbery and molestation, case against five
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने बुधवार को नंदगंज पुलिस को तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ गाली गलौज, लूट और छेड़खानी के आरोप लगाए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से सामान खरीद रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने अपने गांव में काम दिलवाने की बात कही। इसके बाद फोन पर नंदगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड से कहा कि कहीं किराये पर कमरा दिलवा दें। इसके बाद होमगार्ड ने थाने में तैनात एक रसोइये से मुलाकात कराकर पास के ही एक गांव में कमरा दिलवा दिया। यहीं से मैं एक व्यक्ति के यहां सात हजार रुपये मासिक पर काम करने लगी। छह महीने बाद मजदूरी मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए गालीगलौज की। इसके बाद उसी रात करीब 10 बजे आरोपी और उसके साथी घर में घुसकर गला दबाकर छेड़खानी करने लगे। साथ ही बक्से में रखे 50 हजार नकदी, सोने की सिकड़ी और अंगूठी ले ली। सामान बाहर निकालकर दरवाजे पर ताला लगा दिया। साथ ही फिर से वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed