फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman absconds after poisoning three daughters, one dead

Ghazipur News: तीन बेटियों को जहर देने के बाद महिला फरार, एक की मौत

Sat, 31 Aug 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Woman absconds after poisoning three daughters, one dead
गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार की रात अपनी तीन बेटियों को जहर देकर घर से फरार हो गई। शुक्रवार को एक बेटी की मौत हो गई। पिता मृत बच्ची का शव लेकर थाने पहुंचा। घटना की जानकारी देते हुए पत्नी और अपने ससुराल पक्ष के लोगों को खिलाफ तहरीर दी। पुलिस पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। चेतन प्रजापति जखनिया तहसील के पास चाय बेचते हैं। इनकी शादी दस वर्ष पहले आजमगढ़ जनपद के नरायपुर कंचनपुर निवासी अन्नू के साथ हुई थी। दोनों से तीन बेटियां मधु (5), रितु (4), आकृति (2) हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात किसी समय तीनों बेटियों को जहर देकर अन्नू घर से फरार हो गई। रात में बेटियों को उल्टी होने पर परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी हुई। तीनों को लेकर परिजन सीएचसी गए। वहां इलाज के बाद बच्चों को लेकर घर आ गए। लेकिन, शुक्रवार को रितु की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन फिर अस्पताल ले गए वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही रितु की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ शव लेकर चेतन शाम को भुड़कुड़ा थाने पहुंचे। पति ने पत्नी अन्नू के अलावा अपने ससुराल पक्ष के संजय प्रजापति, श्रीनरसिंह, कुसुम प्रजापति, सुनील प्रजापति, फूलमति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पहले भी आरोपी महिला घर छोड़कर जा चुकी थी। वो अपने बहन के घर रहती थी। थानाध्यक्ष तारावती ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत बच्ची के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed