फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   wo and a half hours is restless prison

ढाई घंटे तक अशांत रहा कारागारT

Sun, 22 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
wo and a half hours is restless prison
ढाई घंटे तक अशांत रहा कारागारT
जिला जेल में शनिवार को कैदियों द्वारा बंदी रक्षक को बंधक बनाए जाने से लेकर कैदियों को शांत करने तक लगभग ढाई घंटे तक जिला कारागार अशांत रहा और  अफरा-तफरी मची रही। दो बार पगली घंटी बजानी पड़ी। अधिकारियों की देखरेख में सभी बैरकों की जांच की गई। एहतियातन जेल परिसर में पीएसी और पुलिस की तैनाती कर दी गई।शुक्रवार को डीएम और एसपी की छापेमारी तथा आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद जेल में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन


छापेमारी में बैरक नंबर तीन और चार से आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे। आला अफसरों के चले जाने के बाद दोबारा फिर चेकिंग की गई थी। इसी वजह से कैदियों में नाराजगी थी।  और उन्होंने शनिवार को दस बजे बंदी रक्षक सर्वेश यादव को बंधक बना लिया। सर्वेश को छुड़ाने और कैदियों को शांत कराने तक लगभग ढाई घंटे तक जेल परिसर अशांत रहा और हर ओर अफरातफरी मची रही। जब सभी बंदियों को बैरकों में भेजा गया, तब जेल तथा जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed