फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   With the push of pickups wife's death, husband injured

पिकप के धक्के से पत्नी की मौत, पति घायल

Thu, 26 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
With the push of pickups wife's death, husband injured
accident - फोटो : अमर उजाला
 बहरियाबाद बुधवार को भोर में पिकप के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में घायल उनके पति की हालत नाजुक बनी हुई है। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वृद्धा के मौत की खबर सुनने के बाद घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन


 बहरियाबाद बाजार निवासी शफीउल्लाह (65) साल रात में खाना खाकर अपनी पत्नी शहरुनिशा (60) के साथ चौक पर अपनी बेटी मुन्नी के घर सोने गए थे। भोर में वह पत्नी के साथ अपने घर वापस आ रहा थे, उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। पति-पत्नी अभी सड़क पार कर रही थी कि डीजे लाद कर तेज रफ्तार में जा रहे पिकप चालक वाहन को पेड़ के नीचे खड़ा करने के लिए बैक करने लगा। चालक पीछे नहीं देखा औैर दंपती को धक्का मार दिया। धक्का लगते ही पति-पत्नी गिर पड़े।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। घायल दंपती की चीख सुनकर आस-पास के लोग वहा पहुंच गए। गंभीर रुप से घायल शहरुनिशा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका पति घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल शफीउल्लाह को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed