फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wish for happiness and prosperity after seeing Maa Brahmacharini in temples.

Ghazipur News: मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन कर की सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wish for happiness and prosperity after seeing Maa Brahmacharini in temples.
कष्टहरणी भवानी। संवाद
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मातारानी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा हुई। देवी मंदिर में शक्ति स्वरूपा के दर्शन को श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

शेरावाली के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे। प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम में लंबी कतार में लगे लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखे। महंत आकाशराज तिवारी ने बताया कि करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तो किसी ने मां के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं।
विज्ञापन

देवी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा और पूरा वातावरण शक्ति भक्ति, श्रद्धा तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। नवरात्र पर्व के मद्देनजर जिले के प्रमुख मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का है, जो तप, संयम और साधना की साक्षात प्रतीक मानी जाती हैं। ‘ब्रह्म’का अर्थ तपस्या से है और ‘ब्रह्मचारिणी’अर्थात तप का आचरण करने वाली। यह स्वरूप साधक को आत्म संयम और धैर्य का संदेश देता है। दूसरे दिन घर-घर उनके स्वरूप का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने घर में पूजन के बाद मंदिर में जाकर देवी माता की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, पीरनगर स्थित काली मंदिर, गोराबाजार स्थित दुर्गा मंदिर, मालगोदाम रोड स्थित मां शीतला मंदिर, आमघाट स्थित शीतला माता मंदिर, नवाबगंज में शीतला मंदिर, कामाख्या धाम मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था।

मंगला आरती के बाद जयघोष के साथ दर्शन-पूजन का जो दौर आरंभ हुआ वह रात तक चलता रहा। मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया।

कष्टहरणी भवानी। संवाद

कष्टहरणी भवानी। संवाद

कष्टहरणी भवानी। संवाद

कष्टहरणी भवानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed