फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The BJP Mahila Morcha burned an effigy of the Congress MP.

Ghazipur News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका

Tue, 13 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The BJP Mahila Morcha burned an effigy of the Congress MP.
कचहरी तिराहे पर मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम का पुतला फूंकती राज्यसभा सा
गाजीपुर। मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर महिलाओं और लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष साधना राय के नेतृत्व में सरयू पांडेय पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सांसद तिराहे पर कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं।
विज्ञापन

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा से किसी भी परिस्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। महिला मोर्चा की प्रभारी प्रियंका दूबे ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा पाल को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। धरना-प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरयू पांडेय पार्क से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed