फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   win

लोड नहीं हो पाए पंचायत चुनाव के नतीजे

Wed, 05 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
win
जमानिया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव को पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके अनुसार मतगणना के लाइव रिजल्ट का प्रदर्शन किया जाना था लेकिन सब धरा का धरा रह गया। लोगों ने भी लॉकडाउन के समय आयोग के सीधे प्रसारण पर भरोसा किया लेकिन हैरानी की बात है कि वेबसाइट पर ग्राम प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के नतीजे अब तक पूरी तरह से लोड नहीं हो पाए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो मई की सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरु हुआ और बुधवार की शाम तक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के विजयी प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर लोड नहीं हो पाई है। जबकि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र तक मिल चुके है। क्षेत्र के लोगों कि मानें तो लाइव प्रसारण का क्या मतलब रहा जब प्रमाण पत्र वितरण के बाद भी अब तक वेबसाइट पर नतीजा लोड नहीं है। जबकि इसके लिए ऑपरेटर प्रत्येक मतगणना केंद्र पर उपलब्ध थे लेकिन सिस्टम फेल्योर होने के कारण आज तक नहीं लोड हो पाया। बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे तक जिला पंचायत सदस्य के जिले में 67 पद के सापेक्ष मात्र 43 लोगों के ही नाम अपलोड किए गए थे। वहीं जमानियां ग्राम प्रधान पद के 84 ग्राम सभा के सापेक्ष 65 ग्राम प्रधानों को ही अपलोड किया गया है। सदर विकासखंड के 77 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 34 कासिमाबाद में 86 के सापेक्ष 04 मुहम्मदाबाद में 89 के सापेक्ष 58 रेवतीपुर 44 के सापेक्ष 22 देवकली में 103 के सापेक्ष 23 ही लोड हो पाया है। मनिहारी विकासखंड का तो एक भी ग्राम प्रधान का डेटा अपलोड ही नहीं है। चुनाव के नतीजों को जानने के लिए लोग लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में ही दुबके रहे। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों के साथ प्रत्याशी डटे रहे। मतगणना के कार्य में प्रशिक्षण का लगातार दौर चला लेकिन परिणाम सिफर ही रहा। लोगों को आज तक इंटरनेट के माध्यम से जानकारी नहीं मिल पाई। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे है जिससे आज तक यह साफ नहीं हो पाया कि कौन-कौन कहां कितने मतों से जीता है। आज भी साइट पर लोड न होने से लोग प्रशासन की लचर व्यवस्था को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed