फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will strengthen the embankment by pitching and repairing boulders on the banks of the Ganges with 17 crores

गंगा किनारे 17 करोड़ से बोल्डर पिचिंग और मरम्मत कर तटबंध करेंगे मजबूत

Sat, 16 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will strengthen the embankment by pitching and repairing boulders on the banks of the Ganges with 17 crores
गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के तटबंधों को मजबूत और मरम्मत करने का कार्य एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। बाढ़ को रोकने के लिए करंडा ब्लाक के महाबलपुर, चोचकपुर और मुहम्मदाबाद के शेरपुर-सेमरा और फिरोजपुर में बोल्डर पिचिंग का कार्य 15 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा दो करोड़ से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से कटान होने से हर साल कई एकड़ कृषि योग्य भूमि गंगा में समा जाती है। जो जनपद की बड़ी समस्या है। हजारों एकड़ फसल को बाढ़ से बर्बाद हो जाती है। इसे रोकने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से बोल्डर पिचिंग और मरम्मत का कार्य एक बार फिर शुरू कराया जा रहा है। सदर और मुहम्मदाबाद क्षेत्र में गंगा के कहर को देखते हुए चार तटवर्ती क्षेत्रों में बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन को करीब 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा मरम्मत कार्य के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। मरम्मत और बोल्डर पिचिंग का काम जनपद में अप्रैल के अंतिम हफ्ते में शुरू कराया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से बोल्डर पिचिंग के लिए टेंडर हो गया है। जैसे-जैसे शासन की ओर से धन मिलता रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में तटबंधों को मजबूत करने का काम होता रहेगा।
विज्ञापन

शेरपुर-सेमरा में 1100 और चोचकपुर में होगा बोल्डर पिचिंग
गंगा में जलस्तर बढ़ने से पहले 10 अगस्त से पहले करंडा ब्लाक के महाबलपुर, चोचकपुर और मुहम्मदाबाद के शेरपुर-सेमरा और फिरोजपुर में बोल्डर पिचिंग का कार्य होना है। ऐसे ही 15 जून तक शेरपुर-सेमरा, असावर और पुरैना में मरम्मत कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस समय गंगा का जलस्तर कम होने से बोल्डर पिचिंग और मरम्मत का कार्य आसानी से किया जाता है। जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से शेरपुर-सेमरा में 1100 मीटर, फिरोजपुर में 500 मीटर, महाबलपुर में 400 मीटर और चोचकपुर में 500 मीटर बोल्डर पिचिंग का होना है।

अगले दो महीने बोल्डर पिचिंग और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान गंगा किनारे के तटबंधों को मजबूत किया जाएगा। शासन को धन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
- राजेंद्र प्रसाद, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed