फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will run for freedom under Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव के तहत लगाएंगे आजादी की दौड़

Sat, 04 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Will run for freedom under Amrit Mahotsav
गाजीपुर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से अमृत महोत्सव के तहत 18 सितंबर को आजादी की दौड़ आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को रायफल क्लब में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। इसका आयोजन गोरा बाजार गेस्ट हाउस से सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन

देश को आजाद कराने वालों और जान गंवाने वालों के सपनों के अनुरूप भारत के निर्माण को आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव को निर्देशित किया कि जिला विद्यालय निरीक्षक, सीएमओ, बीएसए, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, स्कूलों और कालेज के प्राचार्य, प्रधानाचार्य के साथ समन्वय स्थापित करें साथ ही साथ रूट का निर्धारण कर अवगत कराएं। कहा कि 18 सितंबर को आजादी की दौड़ के स्लोगन और तिरंगा के साथ दौड़ निकाली जाए। दौड़ में भाग लेने वाले सभी विभाग, स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संगठन आदि आजादी की दौड़ का बैनर भी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed