फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will raise voice by going on strike in support of demands

मांगों के समर्थन में हड़ताल कर करेंगे आवाज बुलंद

Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Will raise voice by going on strike in support of demands
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें आरएम राय ने बताया कि देश के करीब दो लाख दवा प्रतिनिधि अपनी 26 सूत्री मांगों के समर्थन में 19 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में मुहम्मद अफजल ने कहा कि दवा के दाम कम करने, वैधानिक कार्य नियमावली बनाने, दवाओं पर से जीएसटी खत्म करने, कार्य के घंटे आठ करने, दवा की कालाबाजारी रोकने तथा न्यूनतम वेतन 26 हजार प्रति माह करने आदि मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से संगठन संघर्षरत है। सरकार इन बिंदुओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे बाध्य होकर देश के सभी दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर जाने को विवश हैं। अन्य वक्ताओं ने दो जनवरी को डा. अंबेडकर पार्क में आयोजित आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। इस अवसर पर मनोहर यादव, सुधीर राय, आरपीएस यादव, रईस आलम, सौरभ राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चंदन राय एवं संचालन आशीष राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed