फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will celebrate the festival with Phag, not sloppy songs

Ghazipur News: फूहड़ गीत नहीं फाग संग मनाएंगे त्योहार

Mon, 06 Mar 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will celebrate the festival with Phag, not sloppy songs
पारंपरिक होली मनाने को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार की शाम होली पर्व को मनाने के लिए व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पारंपरिक तरीके से होली मनाने की अपील की गई।
इस दौरान मनोज चौरसिया ने कहा कि आजकल भोजपुरी के अश्लील होली गीत धड़ल्ले से बजाए जा रहे हैं। इसके साथ ही डीजे पर लोग पारंपरिक तरीकों को छोड़कर केवल नशा करने को ही त्योहार समझ रहे हैं। जो ना सिर्फ हानिकारक है बल्कि हमारी संस्कृति के लिए भी काफी नुकसान देह है।
विज्ञापन

होली पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रेम सौहार्द का पर्व इसे हम सभी को एकजुट होकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहाकि इस वर्ष 8 मार्च को पड़ने वाली होली को सभी लोग पारंपरिक तरीके से ढोल मजीरे के साथ टोली बनाकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जहां सभी लोग एक दूसरे को मिल सकेंगे वहीं अश्लील होली गीतों से भी छुटकारा मिलेगा साथ ही आने वाली पीढ़ी अपने इस संस्कृति से रूबरू हो सकेगी।
अधिकांश लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली मनाने को लेकर अपना समर्थन जताया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि होली के दिन सभी लोग शिव मंदिर पर ही सुबह 9 बजे आकर टोली बनाकर लोगों से मुलाकात करते हुए होली की शुभकामनाएं देंगे। इस दौरान टोली के सदस्य ढोल मजीरा के साथ पारंपरिक होली गीत गाएंगे।

इस दौरान लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाकर फागुन की शुरुआत की। इस मौके पर श्रीप्रकाश सिंह, विजय गुप्ता, सोनू साईं, धनजी वर्मा, संजय गुप्ता, भीम वर्मा, रामनिवास कुशवाहा, हरे कृष्ण गुप्ता, मोहन गुप्ता, लालू, संजय सिंह, अशोक कुशवाहा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed