फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will burn the effigy of the central government on the eve of Holi

Ghazipur News: होली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकेंगे

Mon, 06 Mar 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Will burn the effigy of the central government on the eve of Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लंका स्थित तुलसी सागर कार्यालय पर हुई। इसमें मजदूर दिवस के मौके पर करंडा में आयोजित जिला सम्मेलन, 14 मार्च को मजदूर संगठनों की ओर से कामरेड सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना- प्रदर्शन और सात मार्च को होली के पूर्व संध्या पर गांव - गांव में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया।
अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि देश की बड़ी आबादी कमरतोड़ महंगाई और भयानक बेरोजगारी और जरूरी खाद्य पदार्थों की बड़ी कीमतों में जूझ रही है। ऐसे ही समय गैस, सिलेंडर की 50 रुपये बढ़ाकर केंद्र सरकार ने आम जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम किया। गरीबों को सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

उन्होंने साल भर काम देने 600 रुपये रोजाना मजदूरी देने काम नहीं तो भत्ता देने की मांग उठाई। गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपये फिक्स करने की मांग उठाई और भाजपा सरकार की गरीब विरोधी कार्रवाई के खिलाफ गांव -गांव में सात मार्च को केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव राजेश बनवासी ने कहा कि योगी राज में गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। हत्या तक के मामलों में साजिशकर्ता और हत्यारों को बचाया जा रहा है। इस मौके पर विजय कुमार वनवासी, गोरख राजभर, बुच्चीलाल, योगेंद्र भारती, राम प्यारे राम ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed