फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will always remember relief indori

हमेशा याद आएंगे राहत इंदौरी

Wed, 12 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will always remember relief indori
दिलदानगर। मशहूर शायरी राहत इंदौरी के निधन पर साहित्यिक संस्था गुफ्तगू ने रकसहां में बुधवार को दुख जताते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया। संस्था के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने कहा कि गुफ्तगू पत्रिका से उनका गहरा संबंध रहा है। अक्सर वे फोन करके इसके बारे में बात करते थे। उनके निधन से साहित्य जगत को जबरदस्त झटका लगा है, उनकी कमी किसी भी सूरत में पूरी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही एक किताब के सिलसिले में मोबाइल पर उनसे बात हुई थी। गुफ्तगू के अंक में छपे इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था ‘मुशायरे के स्तर में गिरावट की बड़ी वजह बाजार का हावी होना है। वहां पर भी क्वालिटी से समझौता हो रहा है। मुशायरों को तीसरे दर्जे के शायरों ने नुकसान पहुंचाया है। गैर जिम्मेदार शायर मुशायरों को चौपट कर देते हैं। शायरी बिना मेयार और सलीके के नहीं होती। मुशायरों में अच्छी शायरी पर जोर होना चाहिए। पूर्व डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी ने कहा कि राहत इंदौरी मेरे खास दोस्तों में से थे, उनका निधन हो जाना मेरे लिए बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। एसकेबीएम इंटर कॉलेज के मैनेजर गुलाम मजहर खान ने कहा कि मंच पर राहत इंदौरी का रहना ही कामयाब मुशायरों की गारंटी होती थी, आज उनका हमारे बीच से चले जाना बहुत बड़ी क्षति है, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। मास्टर शमशाद हुसैन खान ने कहा कि वर्तमान दौर में राहत इंदौरी जैसे शायरों की ही जरूरत थी, वो समय को भांपते हुए उसके मुताबिक शायरी करते थे। स्कूल के उप प्रबंधक शकील खान, मास्टर सुहैल खान, डॉ. वसीम रजा, मोहम्मद अजहर अंसारी, शाहनवाज अंसारी, औरगंजेब अंसारी, भोलू और मोहम्मद आजम खान ने भी खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed