फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wife gave death certificate

पत्नी को दिया मृत्यु प्रमाण पत्र

Fri, 16 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Wife gave death certificate
शहीद छेदी सिंह यादव के पुत्र समरजीत यादव से फार्म पर हस्ताक्षर कराते वायु सेना के अधिकारी।

विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के लापता एएन-32 परिवहन विमान में सवार सभी 29 यात्रियों को कोर्ट आफ इंक्वायरी ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को विमान में सवार वायुसैनिक छेदी सिंह यादव के बरेजपुर आवास पर आकर वायुसेना के अधिकारियों ने उनकी पत्नी तारा देवी को मृत्यु प्रमाण पत्र दिया। पेंशन एवं बीमा आदि के कागजातों पर हस्ताक्षर कराया।अंगुलियों का निशान देते समय तारा बेहोश होकर गिर पड़ीं।

 22 जुलाई की सुबह चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए 29 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान लापता हो गया था। उसमें बरेजपुर निवासी छेदी सिंह यादव (45) भी सवार थे। लगभग डेढ़ महीने से अधिक समय तक खोजबीन करने के बाद वायु सेना के अधिकारियों ने परिजनों को पत्र भेजकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्र में लिखा गया है कि कोर्ट आफ इंक्वायरी में परिस्थिति जन साक्ष्यों की बेहद बारीकी से की गई समीक्षा और गहन बचाओ एवं खोजी अभियान के बाद यह मान लिया गया है कि उक्त विमान के लोग किसी दुर्घटना में बचे नही होंगे। इस लिये परिजनों को सूचित कर बीमा और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाए। पत्र के साथ मृत मान लिए जाने का एक सर्टीफिकेट भी भेजा गया है। वाराणसी एयर स्टेशन से आए वारंट आफीसर एसके शर्मा, सार्जेंट पंकज पांडेय, कार्पोरल नवेन्द्र ने छेदी सिंह यादव की पत्नी तारा देवी को मृत्यु प्रमाण पत्र दिया। पेंशन, बीमा, एफिडेविट आदि के कागजात पर हस्ताक्षर कराया। उसके बाद वायुसेना के अधिकारी मुहम्मदाबाद नगर स्थित केनरा बैंक की शाखा में गए और वहां तारा देवी के बैंक एकाउंट का डिटेल लिया। शाखा प्रबंधक से चेक बुक जारी करने का अनुरोध किया। बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार ने वायु सेना के अधिकारियो को लिखित प्रमाण पत्र दिया कि तारा देवी अंगूठा निशान लगाती हैं इसलिए उन्हें चेकबुक जारी नहीं किया जा सकता। बैंक में ही अधिकारियों ने शहीद के पुत्र अमरजीत एवं समरजीत को स्कूल से बुलाकर उनका भी हस्ताक्षर करवाया। शहीद के चचेरे भाई रिटायर्ड सूबेदार ह्रदयनारायण यादव ने बताया की वायुसेना के अधिकारियों ने भरोसा दिया कि हर समय में शहीद के परिवार के साथ सहायता के लिये खडे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed