फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wife beaten to death due to ghost

Ghazipur News: भूत-प्रेत के चक्कर में पत्नी की पीटकर हत्या

Sun, 26 Mar 2023 05:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death due to ghost
वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार, रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

मृतका के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, रोने- बिलखने से मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सादात। थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव की दलित बस्ती में शनिवार की रात भूत-प्रेत के चक्कर में पति ने फावड़े के डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी पति की तलाश में जुट गई। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी पति को स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
आतमपुर छपरा गांव निवासी राजमिस्त्री दिनेश कुमार शनिवार की देर शाम घर पहुंचा और भूत- प्रेत की बात को लेकर पत्नी अर्चना (35) से कहासुनी करने के साथ झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते उसने फावड़े के डंडे से उसके पत्नी के सिर और गर्दन पर प्रहार कर दिया। बच्चों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। मौके पर विवाहिता का लहूलुहान शव देख शोर मचाने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति दिनेश कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री है। उसकी मानसिक हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। रात में वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान उसने फावड़े के डंडे से पत्नी के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वारकर किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना के बाद तीन पुत्रियों एवं एक पुत्र को मां के शव के पास बिलखता देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। जानकारी होते ही पहुंचे मृतका के पिता आजमगढ़ के मेहनगर थाना के रायपुर पट्टी खजुरा गांव निवासी धर्मदेव राम की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।

वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी को स्थानीय स्टेशन से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed