फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Whether it is summer or rain, the 'Apna Talab' of the school campus is evergreen

गर्मी हो या बरसात स्कूल परिसर का ‘अपना तालाब’ सदाबहार

Mon, 26 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Whether it is summer or rain, the 'Apna Talab' of the school campus is evergreen
सादात विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय पचरुखवा के परिसर में जलभराव होने से उसमें पढ़ने वाले बच्चे परेशान हैं। परिसर में बरसात का पानी लग जाने से वह झील में तब्दील हो गया है। जानकारी के बाद भी स्कूल प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था न होने से मामूली बरसात होने पर भी विद्यालय परिसर में जलभराव हो जाता है। पिछले कई दिनों से हुई बारिश से विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ है। बावजूद इसके जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। ऐसे में बच्चों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दी जा चुकी है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि बारिश के मौसम में पिछले कई वर्षों से जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस प्रमुख समस्या का समाधान करने की कोशिश किसी स्तर से नहीं की जा रही है। नतीजा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को बरसात के पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सादात मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने खुद विद्यालय जाकर देखा है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान से बात हुई है। बारिश खत्म होते ही उसमें मिट्टी भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed