फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Where the vehicles parked, the parking became there.

जहां गाड़ियां खड़ीं वहीं बन गई पार्किंग

Mon, 06 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Where the vehicles parked, the parking became there.
सड़क की पटरियों और नालियों से अतिक्रमण तो हटाया जा रहा है, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की समस्या से निजात मिलता नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि नगर के प्रमुख बाजारों में लंबे समय बाद भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। यहीं नहीं प्रमुख होटलों एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा भी इसकी व्यवस्था नहीं की गई है, ऐसे में सड़क की पटरियों पर वाहनों का अतिक्रमण मार्ग को संकरा कर रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। यही नहीं जाम की समस्या का प्रतिदिन सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार में शामिल मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, सिटी स्टेशन रोड, लंका, गोराबाजार, सकलेनाबाद, सिंचाई विभाग चौराहा सहित अन्य इलाकों में होटर, रेस्टोरेंट और प्रमुख दुकाने हैं। इन स्थानों पर पहुंचने वाले ग्राहक अपना वाहन सड़क की पटरियों पर बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। ऐसे में मार्ग सकरा हो जाता है और जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। खासकर एलआईसी चौराहे की स्थिति तो काफी खराब है। यहां सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर सुबह से लेकर शाम तक दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करन पाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा लंका से सिटी रेलवे स्टेशन और सिटी रेलवे स्टेशन से जयनगर कॉलोनी को जाने वाली सड़क की पटरियों की भी यही स्थिति है। इन मार्गों पर अगर रोडवेज की एक बस का आवागमन हुआ तो घंटों जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। यहीं नहीं लंका बस स्टैंड के आस-पास संचालित हो रहे रेस्टोरेंट के सामने भी सुबह और शाम वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है, जो आवागमन करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं महुआबाग में दिनभर में सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है लेकिन यहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमोबेश यही हाल जिले के विभिन्न नगर पंचायतों, तहसीलों एवं नगर पालिका परिषदों की भी है। बावजूद इस समस्या के निराकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed