फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When the MLA punched him, the brick broke into pieces.

Ghazipur News: विधायक ने मारा मुक्का तो ईंट के हो गए टुकड़े

Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
When the MLA punched him, the brick broke into pieces.
शादियाबाद। जखनिया विधायक बेदी राम ने मंगलवार को मनिहारी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने स्कूल के निर्माण में लग रही ईंटों को उठाकर उस पर मुक्क मारा तो वह कई टुकड़ों में बंट गई।
विज्ञापन

यह देख उन्होंने मौके पर मौजूद अवर अभियंता अंशुमन तिवारी को फटकार लगाई और गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी। मनिहारी में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। जखनिया विधायक बेदी राम के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई। विधायक ने दीवारों में इस्तेमाल हो रही ईंट को अपने हाथ में लेकर मुक्का मारा तो वह टूट गई।
विज्ञापन

इसे देख वहां मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार के हाथ-पांव फूल गए। विधायक ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अवर अभियंता अंशुमन तिवारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की ओर से जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। विधायक ने पत्रकारों से कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा के लिए मॉडल स्कूलों का निर्माण करा रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मिलकर घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं।
इस भवन में कल को बच्चे बैठेंगे, उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed