फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When asked to be quarantine, the head broke the head

क्वारंटीन रहने को कहा तो प्रधान का फोड़ दिया सिर

Fri, 15 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
When asked to be quarantine, the head broke the head
खानपुर। थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गैर प्रांतों से आए चार प्रवासियों को क्वारंटीन रहने को कहा तो दबंग परिजनों ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी और सिर फोड़ दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवदासपुर गांव में दो दिन पहले मुंबई से चार व्यक्ति देर रात घर पहुंचे थे। वह घर में ही छिप गए। इसकी सूचना पाकर ग्राम प्रधान शिवबचन राम शुक्रवार की सुबह उनके घर पहुंचे। बाहर से आए लोगों से ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन रहने को कहा। इतना सुनते ही बाहर से आए लोग और उनके परिजन आग बबूला हो गए और ग्राम प्रधान के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। अप्रवासी श्रमिकों ने अपने घरवालों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया और उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्राम प्रधान ने खानपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह को चारों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खानपुर ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed