फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When a woman fell in DM feet and said in Bhojpuri how was the reaction in ghazipur

यूपी: जब डीएम के पैरों में गिरकर भोजपुरी में बोली महिला, जानें कैसा था रिएक्शन

Sat, 02 Jan 2021 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
When a woman fell in DM feet and said in Bhojpuri how was the reaction in ghazipur
महिला की बातें सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में करंडा के दीनापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की भीड़ से बाहर निकली एक महिला ने जब आंखों में आंसू लिए लड़खड़ाती जुबान से कहा "हमरा के रहेके घर नईखे साहेब, एगो घर दे दीं..।" यह कहते हुए वह जिलाधिकारी के पैरों में गिरकर रोने लगी।

विज्ञापन

इस पर महिला को उठाते हुए डीएम ने उसकी पूरी बात सुनी और खुद उसका नाम-पता नोट किया और समस्या का बहुत जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। विद्या के पति का कुछ माह पहले निधन हो गया है। वह करंडा ब्लॉक के सुआपुर की रहने वाली है। विद्या ने अपनी विधवा पेंशन के लिए भी डीएम से कहा।
विज्ञापन



इसी भीड़ में प्रभावती पत्नी आल्हा घौधरी समेत कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं सुनाईं। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने उसका निदान करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

When a woman fell in DM feet and said in Bhojpuri how was the reaction in ghazipur
डीएम ने किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

मौनी बाबा आश्रम पर डीएम ने मत्था टेका
जिले के सिद्ध पीठों में से एक मौनी बाबा आश्रम पर शनिवार को अचानक जिला अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने आश्रम प्रांगण का पूरी तरह निरीक्षण किया। इसके बाद आश्रम के अंदर मत्था टेका और वहां के पीठाधीश्वर संत विशुद्धानंद गिरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कहा आश्रम अति प्राचीन है और जीर्ण -शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। इसके मरम्मत की जरूरत बताई तथा आश्रम की जमीन सुरक्षित करने के लिए अधूरे बाउंड्रीवाल को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए अधिकारियों की बैठक कर जिम्मेदारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने आश्रम के नीचे गंगा में बनी पत्थर की सीढ़ियों का भी निरीक्षण किया। विशुद्धानन्द गिरि ने बताया कि श्रेणियां कहां तक हैं यह आजतक किसी को पता नहीं चला। इसके साथ आश्रम के अति प्राचीन इतिहास के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। अबतक के 21 महंतों के बारे में उन्होंने जाना। आश्रम पर आय के स्रोत क्या है? यहां कौन-कौन लोग रहते हैं, इसके बारे में भी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed