फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat was the common one

गेहूं के बाद आम भी गया

Mon, 13 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wheat was the common one
 बेेमौसम बारिश और बदली ने फलों के राजा आम को भी बर्बाद कर दिया। आम के बौर में चूर्णी फफूंदी रोग लगने से जिले में 65 से 70 फीसदी आम की फसल नष्ट हो गई जबकि जिले में पैदा होने वाला बनारसी लंगड़ा आम बाहरी जिलों में भी धूम मचाता रहा है।
विज्ञापन



जिले के करंडा, सैदपुर, जखनिया, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, सदर आदि क्षेत्रों में आम के अच्छे खासे बगीचे हैं। जिले की मिट्टी में आम की विभिन्न प्रजातियाें के पेड़ मौजूद हैं। लेकिन खासकर यहां का बनारसी लंगड़ा जहां बाहरी जिलों में धूम मचाता रहा है, वहीं दशहरी, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली की भी जबर्दस्त डिमांड रहती है। इस बार शुरूआती समय में आम की फसल बेहद अच्छी थी।
विज्ञापन


बौर लगने से आम की डालियां लचक गईं थीं। बौर में सरसों भी खूब लगे लेकिन इसी बीच बेमौसम बारिश और कई दिनों तक बदली छाने के कारण आम की फसल में चूर्णी फफूंदी रोग का प्रकोप हो गया। इसकी वजह से आम के बौर काले पड़ गए और हवा तथा बारिश से ये झड़ने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते जिले में करीब 65 से 70 फीसदी आम की फसल अब तक नष्ट हो चुकी है। यह तथ्य कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर के फसल सुरक्षा वैज्ञानिकों के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अध्ययन से सामने आए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. आरपी सिंह के मुताबिक यदि आम की फसल चौपट नहीं हुई होती तो आम की बंपर पैदावार होने से कोई रोक नहीं सकता था। इतने बड़े पैमाने पर आम की फसल नष्ट होने के कारण फलों का राजा आम अब आम आदमी की पहुंच से दूर हो सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि आम की शेष फसल को बचाने के लिए वह किसी भी प्रकार की कोताही न करें। बताया कि प्लौनाथिक्स की एक मिलीलीटर मात्रा तीन लीटर पानी में घोलकर आम की फसल पर छिड़काव करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed