फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat on eight acres of land burnt to ashes due to spark from electric wire

Ghazipur News: विद्युत तार से निकली चिंगारी से आठ बीघा जमीन पर लगी गेहूं जलकर राख

Tue, 02 Apr 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat on eight acres of land burnt to ashes due to spark from electric wire
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के पास तेज हवा के चलते विद्युत तार के आपस में सटने से हुए शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से छह किसानों की आठ बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तार में अचानक शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई। जबतक आसपास के किसान आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग फैलना शुरू हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड टीम को दी। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। इस घटना में किसान मुहम्मद जावेद खान का दो बीघा, माजिद का दो बीघा, जोखन का एक बीघा, सोहराब और सैन्यार का दो बीघा और कलाम का एक बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed