{"_id":"69669f4580b57f669607d3fc","slug":"westerly-winds-blew-at-a-speed-of-20-kilometers-per-hour-rendering-the-sunshine-ineffective-ghazipur-news-c-189-1-svns1011-142430-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा, धूप रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा, धूप रही बेअसर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में चल रही सर्द पछुआ हवा पहाड़ों की ठंड पहुंचा रही है और धूप को बेअसर कर तापमान गिरा रही है। इससे गलन बढ़ गई है और तापमान से अधिक ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह एक नए पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। आगामी कुछ दिनों तक इस सिलसिले के जारी रहने का भी पूर्वानुमान है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।
मंगलवार को दिनभर करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवा चली। शाम के बाद गलन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में हवा के कुछ थमने के बाद धूप लोगों को प्यारी लग रही थी, लेकिन हवा के रफ्तार पकड़ते ही कंपकंपी बढ़ जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव के अनुसार, यह मौसम गेहूं, आलू समेत दलहनी और तिलहनी फसलों के विकास के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि दिन में निकलने वाली धूप और रात की ठंड फसलों के लिए वरदान है, जिससे पैदावार बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पाला गिरता है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।