फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Were copying, got caught and Rustiket

कर रहे थे नकल, पकड़ाए तो हो गए रस्टीकेट

Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Were copying, got caught and Rustiket
बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज में रसायन विज्ञान की परीक्षा से पूर्व गेट पर जांच करत? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की उर्दूं तथा दूसरी पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संगीत वादन एवं इंटर की रसायन विज्ञान, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। दूसरी पाली में रसायन की परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पांच परीक्षार्थियों को पकड़कर उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। लापरवाही बरतने पर एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में आज पहली पाली में हाईस्कूल उर्दूं की परीक्षा में पंजीकृत 1475 में 1369 ने परीक्षा दी जबकि 106 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर उर्दूं की परीक्षा में 803 में 130 अनुपस्थित तथा शेष 673 परीक्षा में बैठे। दूसरी पाली की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने सैदपुर तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों के साथ ही सादात स्थित संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रसायन की परीक्षा में विभिन्न केंद्रों से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पांच परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। डा. राय ने बताया कि सचल दल प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक सिंह ने मौनीदास इंटर कालेज से मुकेश को तथा इंटर कालेज खालिसपुर के केंद्र व्यवस्थापक ने सुग्रीव को चिट के साथ पकड़ा। इसके अलावा कोमल यादव इंटर कालेज से दीपक, माता तेतरी देवी इंटर कालेज से मनीष तथा अमर शहीद इंटर कालेज से छात्रा सविता को नकल की चिट के साथ पकड़ा। सभी को रस्टीकेट कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने पर संत त्रिवेणी विद्यालय स्थित केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। कुछ केंद्रों पर करीब दर्जन भर बाहरी परीक्षार्थियों को चिन्हित कर उनका प्रवेश पत्र ले लिया गया।
विज्ञापन

सीरियल नंबर से बैठाने पर डीएम हुए नाराज
गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने यूपी बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कालेज मोलनापुर, इंदिरा आदर्श उ.मा. विद्यालय उमरपुर एवं बाबा हरिद्वार कमला इंटर कालेज गोविंदपुर का निरीक्षण किया। बाबा हरिद्वार कमला इंटर कालेज में छात्राओं को सीरियल नंबर से बैठाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अलग-अलग बैठाने का निर्देश दिया। चेताया कि इसका पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया है कि केंद्र पर किसी भी प्रकार की नकल कराने पर विद्यालय को काली सूची में डालते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed