{"_id":"69e91fa756867972e206f95a","slug":"went-to-katariya-on-the-instructions-of-the-national-president-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151138-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गए थे कटरिया : जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गए थे कटरिया : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कटरिया गांव में सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। ग्राम प्रधान के सह पर महिलाओं को आगे कर रोकने का प्रयास किया और सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना निंदनीय है। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जारी प्रेस नोट में कहीं।
उन्होंने कहा कि किशोरी की मौत के मामले में उसके पिता और अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ आर्थिक मदद करने प्रतिनिधिमंडल और पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गए थे। आरोप लगाया कि पत्थरबाजी कर प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित के घर जाने से रोका गया। इस पर प्रतिनिधिमंडल के साथ पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए। बवाल न बढ़े और पर्याप्त सुरक्षा बल न होने और अनहोनी की आशंका से पीड़ित परिजनों को धरना स्थल पर ही बुलवाया गया। जैसे ही पीड़ित परिजनों से प्रतिनिधि मंडल की बात शुरू हुई उसी दौरान ग्राम प्रधान और उसके अराजक साथियों ने ईंट से हमला बोल दिया।
प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल
गाजीपुर। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मेरे साथ ही राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा, रामअवतार शर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा, जमानिया विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधायक अंकित भारती के प्रतिनिधि गोविंद यादव, विधायक मन्नू अंसारी के प्रतिनिधि अजय यादव, सिंकदर कन्नौजिया, सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद और शशिकांत विश्वकर्मा शामिल थे। कहा कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी की जाती तो इस तरह की घटना नहीं हुई होती।