फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welcome to Ganga Yatra at Collector's Ghat, took oath to keep it clean

गंगा यात्रा का कलेक्टर घाट पर स्वागत, साफ रखने की ली शपथ

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Ganga Yatra at Collector's Ghat, took oath to keep it clean
गाजीपुर। जिले में मंगलवार को पहुंची गंगा मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर के कलेक्टर घाट पर जिला गंगा संरक्षण समिति की ओर से स्वागत समारोह किया गया। मशाल यात्रा लेकर पहुंचे लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह 9:30 बजे गंगा मशाल यात्रा ने प्रवेश किया। जिले की सीमा पर वन विभाग की टीम एवं अधिशासी अधिकारी, सैदपुर की ओर से बैंड बाजे, फूल मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। उसके बाद गंगा मशाल यात्रा ने जब नगर पालिका, गाजीपुर क्षेत्र में प्रवेश किया तो भूतहियाटाड़ क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा ढोल बाजे के साथ स्वागत करते हुए कलेक्टर घाट तक लाया गया।
विज्ञापन

गंगा मशाल यात्रा की अगुवाई मेजर एल एन जोशी एवं उनकी टीम कर रही है। यह यात्रा गाजीपुर से आगे बक्सर, पटना होते हुए बख्खाली समुद्र तट पर जाकर समाप्त होगी। इस दौरान सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने गंगा नदी का माहात्म्य बताया। उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने यहां लोगों को शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने की शपथ ली। जिलाधिकारी ने गंगा मशाल यात्रा के प्रयोजन के बारे में बताया। मेजर एलएन जोशी ने गंगा के पुनरुद्धार के लिए जन भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत एवं जिलाधिकारी एम पी सिंह द्वारा गंगा मशाल यात्रा का बक्सर के लिए फ्लैग ऑफ किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed