फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welcome to archer Manish who aimed for gold

Ghazipur News: सोने पर निशाना साधने वाले तीरंदाज मनीष का स्वागत

Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome to archer Manish who aimed for gold
जमानिया में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में स्वर्ण जीतने के बाद लौटे मनीष का स्वागत करते ए - फोटो : samvad
जमानिया। हाल ही में अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुए 21वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारतीय पुलिस दल ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। गाजीपुर तीरंदाजी संघ एवं द्रोणा तीरंदाजी अकादमी से जुड़े मनीष दुबे ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक पर निशाना साधकर न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को जमानिया में स्वागत समारोह और रोड शो का आयोजन किया गया। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सड़कों पर उतरकर मनीष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गाजीपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने मनीष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर भारतीय पुलिस दल की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय पुलिस दल की सफलता पर भारत सरकार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा किया कि वर्ष 2029 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की मेजबानी भारत करेगा और यह आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर और केवडिया में किया जाएगा। गृह मंत्री ने आशा जताई कि अगली बार भारतीय दल 613 पदकों के रिकॉर्ड को पार कर एक नया इतिहास रचेगा। मनीष के स्वागत के दौरान जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, रामाधार दुबे, जमानिया नगर पालिका के चेयरमैन जयप्रकाश, संजय उपाध्याय, पूर्व प्रधान हरिवंश यादव, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, गिरीश दुबे, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed