{"_id":"586014254f1c1b2941eeb5b1","slug":"welcome-the-hockey-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायक की तरह हुआ अजीत का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायक की तरह हुआ अजीत का स्वागत
ghazipur
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
- फोटो : amar ujala
जिला पंचायत हाल में रविवार को पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित जूनियर विश्व कप हाकी जीतने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी करमपुर निवासी अजीत पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि अजीत पांडेय ने अपनी उत्कृष्ट खेल की बदौलत राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय फलक पर जनपद और अपने गांव का नाम रोशन किया। 28 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अजीत पांडेय और उसकी टीम का प्रधानमंत्री द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। करमपुर में हाकी स्टेडियम को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एस्ट्रोटर्फ देना इस बात को साबित करता है कि खेलों के प्रति सरकार की अच्छी सोच है। यही कारण है कि करमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खराब मौसम के बाद भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए आए।
पहली बार करमपुर के किसी खिलाड़ी का वर्ल्ड कप टीम में चयन हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद अजीत पांडेय के पिता जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि आज ईश्वर ने हमें सब कुछ दे दिया है।जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि अजीत ने जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ी अजीत पांडेय का स्वागत करने वालों में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम सदर विजयशंकर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष असलम खां, अरुण श्रीवास्तव, पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव, लल्लन सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामबचन यादव, शिवप्रसन्न यादव, बजरंगी यादव, करमपुर हाकी के कोच इंद्रदेव, हकाड़ू सिंह, मसाला सिंह आदि शामिल रहे।