फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welcome back after a great performance in the competition

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद वापस लौटने पर किया स्वागत

Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Welcome back after a great performance in the competition
जमानिया। क्षेत्र के खिजिरपुर गांव निवासी इंदल यादव ने जूनियर प्रो-कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। गोवा में प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को वापस लौटने पर उसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इंदल ने बताया कि प्रयागराज के हंडिया में जूनियर प्रो-कबड्डी का ट्रायल हुआ था। इसमें चयनित होने के बाद नोएडा के स्टेडियम में कबड्डी कैंप में अभ्यास किया। इसके बाद यूपी स्पोट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए गोवा के बेम्बोलियम स्टेडियम में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित जूनियर प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें उसकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वापस लौटने पर इंदल का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह जोरदार स्वागत किया गया। उसका कहना है कि वह जीतोड़ मेहनत कर रहा है। उसकी इच्छा प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विवेक कुमार यादव माता पुष्पा देवी और कोच बलवीर सिंह को दिया। इस अवसर पर आनंद यादव संदीप यादव अचिंत गुप्ता आर्यन गुप्ता रोहित यादव पंकज सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed