फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weeds of murder in Lahurapur village on Dhanteras

धनतेरस पर लहुरापुर गांव में कत्ल का मातम

Thu, 12 Nov 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Weeds of murder in Lahurapur village on Dhanteras
मरदह। पूरा जनपद धनतेरस की खुशियां मना रहा था, तभी लहुरापुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि की गोली मारकर की गई हत्या ने इसे गम में बदल दिया। दीपावली पर पटाखे की आवाज की जगह चीत्कार सुनाई देने लगा। देर रात मृतक की पत्नी, बच्चों एवं परिजनों की चीखें सन्नाटे में गूंजने लगी।
विज्ञापन

लहुरापुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि संतोष राम की हत्या को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। हत्या और सड़क जाम की खबर मिलते ही अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा एसपी डा.ओपी सिंह ने परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। जानकारी जुटाने के बाद अधिकारियों ने टीम गठित कर तीन बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस की छानबीन मुख्य रूप से चुनावी रंजिश, सूद पर पैसा चलाने अन्य कारणों को केंद्र में रखकर की जा रही है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो छोटे भाई अजय राम और सुनील राम का रोते-रोते बुरा हाल है। हत्या की जानकारी मिलते ही दोनों भाई जहां बड़े भाई के शव के पास गिरकर बिलखने लगे, वहीं उनकी माता मालती देवी, पत्नी मंगाती देवी और पुत्र राजा एवं पुत्री सानिया चारपाई पर पड़े शव को देख बिलख रहे थे। मां और पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उधर ग्रामीण इस यह कह रहे थे कि प्रधान प्रतिनिधि काफी सुलझे हुए व्यक्ति थे। उनकी सभी वर्गों में जबरदस्त पकड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed